Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

RTPS केंद्र का औचक निरीक्षण, निर्धारित समय पर बंद मिला काउंटर; तीन कार्यपालक सहायकों पर कार्रवाई के निर्देश

 


सुपौल। आम नागरिकों को समयबद्ध लोक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सुपौल स्थित लोक सेवा केंद्र (RTPS) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान RTPS काउंटर निर्धारित समय पर बंद मिलने पर प्रशासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कार्यपालक सहायकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार 2 जुलाई 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे एक आवेदक ने शिकायत की कि प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित RTPS काउंटर निर्धारित समय पर संचालित नहीं हो रहा है। सूचना मिलते ही अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकाश कुमार सुबह 10:35 बजे लोक सेवा केंद्र पहुंचे और औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान RTPS काउंटर बंद पाया गया। प्रतीक्षा के दौरान सुबह 10:46 बजे कार्यपालक सहायक अमर झा तथा 10:51 बजे नवीन कुमार एवं श्रीमेघा कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने जब निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने का कारण पूछा, तो संबंधित कर्मी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने इस मामले को गंभीर प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विलंब से कार्यालय पहुंचने वाले कार्यपालक सहायकों के विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण लोक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं