Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अग्निपीड़ितों के बीच वितरित किए राहत राशि के चेक



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड के पंचायत सरकार भवन हरिहरपट्टी में मंगलवार को आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण जिलाधिकारी सुपौल सावन कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं की जानकारी ली।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अग्निकांड से प्रभावित तीन लाभुकों के बीच राहत सहायता राशि के चेक वितरित किए। वहीं शिविर में लोगों को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने शिविर में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का स्वयं अवलोकन किया और उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का त्वरित एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभुकों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर शीघ्र हो तथा उन्हें कार्यालयों का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े।

निरीक्षण के दौरान त्रिवेणीगंज की विधायक सोनम रानी, पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं