Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नौ माह की कठिन ट्रेनिंग के बाद 1074 महिला पुलिस जवानों की पासिंग आउट परेड संपन्न



भीमनगर। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) 12वीं बटालियन, भीमनगर के परेड ग्राउंड में शनिवार को प्रशिक्षण वर्ष 2025-26 के 1074 महिला पुलिस जवानों की भव्य पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। लगभग नौ माह की कठिन ट्रेनिंग, अनुशासन, जोश और अथक मेहनत के बाद आयोजित इस समारोह में देशभक्ति, अनुशासन और गौरव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

समारोह के मुख्य अतिथि कोसी रेंज के डॉ. कुमार आशीष थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएसएपी 12वीं बटालियन के कमांडेंट शशि शंकर कुमार ने की।

दीक्षांत समारोह के लिए परेड ग्राउंड को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सभी 36 प्लाटून की महिला प्रशिक्षु पूर्ण वर्दी और अनुशासन के साथ परेड मैदान में सुसज्जित होकर खड़ी थीं। राष्ट्रगान के बाद मुख्य अतिथि एवं कमांडेंट ने खुली जीप से परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद महिला जवानों ने अर्धचंद्राकार गठन सहित कई आकर्षक ड्रिल और शानदार करतब प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने सभी प्रशिक्षु महिला जवानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद 36 प्लाटून ने एक-एक कर मंचासीन अतिथियों को सलामी दी। महिला जवानों के अनुशासन, तालमेल और दमदार प्रदर्शन ने समारोह में मौजूद अधिकारियों एवं दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।

इस भव्य पासिंग आउट परेड की कमान पूर्णिया जिले की प्रशिक्षु महिला जवान मेघा कुमारी ने मुख्य परेड कमांडर के रूप में संभाली। उनके नेतृत्व में पूरी परेड सफलतापूर्वक संपन्न हुई। समारोह के अंत में नवप्रशिक्षित महिला पुलिस जवानों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार सेवा की अपेक्षा व्यक्त की गई।

कोई टिप्पणी नहीं