Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : पुलिस ने चार फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा


सुपौल। पिपरा थाना पुलिस ने न्यायालय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सोमवार देर रात थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया।

अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में पथरा उत्तर पंचायत के जोलहनियां वार्ड-01 निवासी मो. मन्नान एवं मो. परवेज, दुलारी वार्ड-06 निवासी राजाराम मंडल तथा पिपरा बाजार निवासी मो. सलीम साफी शामिल हैं। सभी के विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस के अनुसार मो. मन्नान और मो. परवेज थाना कांड संख्या 53/14 के नामजद आरोपी हैं, जबकि राजाराम मंडल थाना कांड संख्या 187/18 में फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर सभी वारंटियों को गिरफ्तार किया।

अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार सभी वारंटियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं