Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को डगमारा पुलिस ने किया गिरफ्तार


सुपौल। डगमारा थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुपौल न्यायालय भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान राजपुर चौक के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान प्रकाश ठाकुर, निवासी अंधरामठ, जिला मधुबनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए सुपौल भेज दिया।

इस कार्रवाई में एएसआई अमरेश कुमार सहित डगमारा थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं