Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

युवा समागम सह युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह की सफलता को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

सुपौल। आगामी 12 जनवरी 2024 को पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में भाजयुमो बिहार द्वारा आयोजित होने वाले युवा समागम सह युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह को लेकर भाजपा कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री सरोज झा, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विशाल प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी भानु सिंह, जिला प्रभारी अनुरंजन झा उपस्थित रहे। प्रदेश मंत्री श्री झा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक युवा संगठन है। भाजपा परिवार में युवा मोर्चा का उत्तरदायित्व सबसे अधिक है। भाजयुमो ने कई मौके पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर देश को नई दिशा दी है। भाजयुमो के बिहार प्रदेश मंत्री विशाल प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा भाजपा परिवार का सबसे ऊर्जावान संगठन है। संगठन द्वारा समय-समय पर आंदोलन को दिशा देखकर अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचने में अपनी भूमिका निभाई है। जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने कहा कि आज युवा मोर्चा जैसा होगा, वैसा ही भविष्य की भाजपा होगी। क्षेत्रीय प्रभारी भानु सिंह ने कहा कि शॉर्टकट नहीं अपनाए, कोई भी बड़ा लीडर शॉर्टकट से नहीं बनते। उसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। जिला प्रभारी अनुरंजन झा ने कहा कि युवा मोर्चा केंद्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिले में जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयंत मिश्रा ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा देशभक्त युवाओं का संगठन है, जो भाजपा के बैकबोन के रूप में काम करता है। पार्टी की सबसे बड़ी ताकत युवा ही है। उन्होंने कहा कि आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर पटना के मिलर हाई स्कूल ग्राउंड में होने वाले युवा समागम सह युवा जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में सुपौल से भारी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे। मंच संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक दुबे ने एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश राय ने किया। 




बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सह मधेपुरा जिला प्रभारी संतोष प्रधान, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह मुन्ना, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल, रणधीर ठाकुर, महेश देव, नलिन जयसवाल, विनीत सिंह, बिमलेंदु ठाकुर, आशीषकांत झा, प्रशांत अग्रवाल, विश्वजीत भगत, आलोक कुमार, विकास सिंह, सौरभ सुमन, विशाल कुमार मिश्रा, विकास जायसवाल, अमर कुमार मंडल, संतोष जायसवाल, राजेश कुमार, मनोज चौधरी, पंकज सिंह, संजीत सिन्हा, प्रताप मेहता, शंकर शाह, अविनाश झा, केदार शर्मा, श्याम किशोर यादव, कृष्णदेव मंडल, कृष्णदेव कुमार शाह, विकास महतो, सुरेंद्र मेहता आदि मौजूद थे। 

कोई टिप्पणी नहीं