Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सोमवारीय समीक्षा बैठक में डीएम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की, लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश



सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय साप्ताहिक सोमवारीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। जिले से बाहर पदस्थापित अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सहभागिता की।

बैठक के दौरान न्यायालय वाद, दाखिल-खारिज मामलों, जिला जनता दरबार, जन संवाद तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों एवं ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

बैठक में अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) मो. तारीक, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी विकास कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता पुष्पा कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी (जिला गोपनीय शाखा) अमित कुमार सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं