सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित राधेश्याम पब्लिक स्कूल में सोमवार को हर्षोल्लास एवं धूमधाम से क्रिसमस का त्योहार को मनाया। विद्यालय के संचालक डॉ विजय कुमार एवं प्राचार्य सुजाता केने केक काट कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक डॉ विजय कुमार ने कहा कि क्रिसमस का त्योहार भाईचारे और सौहार्द का त्योहार है। प्रभु इशु ने संपूर्ण विश्व में शांति का संदेश दिया। प्राचार्य सुजाता केने अपने संबोधन में प्रभु ईशु को शांति का दूत कहा। विद्यालय में हिन्दी के प्राध्यापक शशि भूषण दिवाकर ने भी प्रभु ईशु को ईश्वर का अवतार एवं शांति का संदेशवाहक कहा। इस अवसर पर विद्यालय के सभी वर्गों के छात्रा-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार का प्रदर्शन किया।
जिसमें सोलो गायन, ग्रुप गायन, सोलो नृत्य, ग्रुप नृत्य तथा हिन्दी एवं अंग्रेजी का वाचन प्रस्तुत किया। सभी प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार पाने वाले छात्रा-छात्राओं को विद्यालय संचालक डॉ विजय कुमार के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित विभिन्न प्रांतों, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम, हरियाणा के शिक्षक मेलविन नीजो, भागीरथी, प्रधान शशिभूषण दिवाकर, सागर नंदी, राधेश्याम पाल, रंजित कुमार झा, अमित कुमार दत्त, कृष्णकांत झा, अलन नीजो, डेनियल नाग, सुनिल कुमार यादव, अरूण अनटनी, विपिन यादव, सोनाली झा, दीपा ठाकुर, रिंकी प्रधान,आस्वाति प्रभा, नेहा कुमारी, दुर्गा, विश्वनाथ कुमार, शंकुतला देवी आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं