सुपौल। भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को सुपौल एवं पिपरा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव की अध्यक्ष में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सरोज झा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह सरकारी कार्यक्रम है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेना है। हर पंचायत, नगर परिषद में यात्रा के साथ रहकर जनता को जागरूक करना है। 19 दिसंबर को जिले में रात्रि भ्रमण भी करेगा। जिसका मॉनिटरिंग जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा। रथ के माध्यम से केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम की जानकारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी गारंटी रथ है। इस रथ को जिले के सभी पंचायतों में जाना सुनिश्चित हुआ है। जिसमें सभी पंचायत में सभी भाजपा कार्यकर्ता इस रथ का स्वागत करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत सरकार द्वारा किए गए कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का काम नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा की जा रही है। जिसमें आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का भी स्टॉल लगेगा। बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रदीप सिंह मुन्ना, दिलीप कुमार सिंह, जिला संगठन प्रभारी अनुरंजन झा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, अशोक सम्राट, विमलेंद्र ठाकुर, मनोज पाठक, रंजू झा, डॉ शमशाद, जगदीश प्रसाद यादव आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं