Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं को मिलता है मेहनतना : केंद्रीय राज्य मंत्री

सुपौल। विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा सोमवार को पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत स्थित मुखिया हरिनंदन मंडल के आवास पर पहुंचे। जहां मुखिया सहित अन्य ने मिथिला परंपरा के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री को पाग, चादर और बुके देकर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री ने मुखिया हरिनंदन मंडल और बसहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार मंडल को माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलायी। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़ी पार्टी हैं। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यही कारण है हमने भाजपा से ही एक बार विधायक और चार बार सांसद बने हैं और अब हमें मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस पार्टी में कार्यकर्ताओं को मेहनतना मिलता है। कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने जब 2014 में शपथ लिया तो सबसे पहले गरीबों के लिए योजना बनाना प्रारंभ किया। यानि समाज के सबसे नीचले पायदान पर खड़े व्यक्तियों के बारे में सोचना प्रारंभ किया। ढेर सारी योजना बनाकर काम किया जा रहा है। यही कारण है कि आज हर गांव-गांव में जाकर देख रहे हैं कि धरातल पर गरीबों के बीच योजनाओं का लाभ मिल रहा है की नहीं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, प्रदेश मंत्री सरोज झा, लोकसभा प्रभारी सुनील कुमार सिंह, संयोजक पिंटू मंडल, विधानसभा प्रभारी अशोक सम्राट, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, मंडल अध्यक्ष इंद्रदेव मंडल, कन्हैया चौधरी, मनोज सिंह, उपेंद्र मंडल, चंदन मंडल, श्रवण चौधरी, ललन मंडल, पप्पू कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं