Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सिमराही : बजरंगबली मंदिर में फिर चोरी, 11 दिन में दूसरी वारदात से लोगों में आक्रोश



सुपौल। सिमराही नगर पंचायत सिमराही के वार्ड संख्या 12 स्थित बजरंगबली मंदिर में मात्र 11 दिनों के अंतराल पर एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। मंगलवार की देर रात चोरों ने मंदिर की मुख्य ग्रिल और दान-पेटी का ताला तोड़कर करीब ढाई हजार रुपये नकद उड़ा लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 2 बजे कुछ स्थानीय युवक एक कार्यक्रम से बाजा लेकर लौट रहे थे। मंदिर के पास पहुंचने पर उनकी नजर परिसर के अंदर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी। युवकों ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने एक युवक को दांत काट लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मंदिर परिसर में जुट गए और गश्ती पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी भी की, लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

मंदिर के पुजारी राजेश कुमार झा ने बताया कि इससे पहले 11 अप्रैल को भी मंदिर में चोरी की घटना हुई थी। लगातार दूसरी बार हुई चोरी से मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं में भारी नाराजगी है। इस बार चोरों ने तीन ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि जल्दबाजी में चोर ताला तोड़ने वाला औजार और लोहे का रॉड मौके पर ही छोड़ गए, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं