Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

यौन शोषण कर ब्लैकमेल करने का आरोपी विराटनगर में धराया, काठमांडू पुलिस करेगी जांच

राजेश कुमार शर्मा/जोगबनी

   विभिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से जाल में फंसाकर नेपाली युवतियों के यौन शोषण करने एवं ब्लैकमेल करने के आरोप में शुक्रवार को जोगबनी के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। जिला अदालत काठमांडू से जिला पुलिस काठमांडू के द्वारा गुरुवार को गिरफ्तारी का वारंट ले कर आने के बाद मोरंग पुलिस के सहयोग से उस युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।


रवि पर होटलों मे यौन शोषण के बाद वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने का आरोप

 गिरफ्तार युवक रवि कुमार (26 वर्ष) जोगबनी का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक के द्वारा आॅनलाइन नेपाली किशोरियों से दोस्ती कर उसे होटल में बुलाता और यौन सम्बन्ध बनाता था। इस दौरान गुप्त कैमरे से वीडियो बना कर बाद में उन्हे ब्लैकमेल करता था।

   मोरंग पुलिस प्रवक्ता रंजन कुमार दाहाल ने बताया कि अब तक करीब 20 किशोरियों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत की है। अभी पीड़ित की संख्या और बढ़ेगी। वहीं शुक्रवार को पुन: इसी प्रकृति के घटना के लिए विराटनगर आए रवि कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वीडियो अपलोड करने के नाम पर लाखों की वसूली

  यौनशोषण की शिकार किशोरी को वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करने की बात सामने आयी है। रवि द्वारा वीडियो उपलोड किए जाने की धमकी देते हुए पीड़िताओं से प्लेन का टिकट तथा होटल खर्च सहित नगद की भी वसूली की जाती थी। पुलिस के अनुसार    पीड़ित किशोरी काठमांडू की सबसे ज्यादा है इसलिए पुलिस अनुसंधान के क्रम मे पीड़ित किशोरी की संख्या और बढ़ने की संभावना है। इस ममाले की जांच काठमांडू पुलिस करेगी।




कोई टिप्पणी नहीं