Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

देश में चल रहा उन्माद का दौर, गांधी जी के राम व आरएसएस के राम के बीच चल रही लड़ाई : जयनारायण यादव

सुपौल। भाकपा माले द्वारा 24 दिसंबर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जनशताब्दी से महात्मा गांधी की शहादत दिवस 30 जनवरी तक राज्यव्यापी सद्भावना यात्रा निकाली गयी। यह यात्रा मंगलवार को मुख्यालय स्थित विज्ञान महाविद्यालय परिसर पहुंची। जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथ में लाल झंडा लेकर सरकार विरोधी नारे लगाये। इस मौके सभा का भी आयोजन किया गया। जहां मौजूद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अच्छेलाल मेहता ने की। जबकि संचालन खेग्रामस के जिलाध्यक्ष कॉमरेड जन्मजाई राय ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक और माले के राज्य कमेटी के स्थायी सदस्य बैद्यनाथ यादव ने कहा कि देश में जिस तरह का धार्मिक उन्माद का दौर चल रहा है। वैसे स्थिति में यह यात्रा और गांधीजी की शहादत दिवस और भी प्रसंगिक हो जाती है। राज्य कमेटी के सदस्य जमाल ने कहा कि जिस तरह से नीतीश जी ने पलटी मारी है, उन्हें और उनके सहयोगियों को जनता 2024 और 2025 में सबक सिखाएगी। राज्य सरकार बेहतरीन काम कर रही थी। लेकिन ये बीजेपी-आरएसएस को बर्दाश्त नहीं हुआ। माले जिला सचिव जयनारायण यादव ने गांधी जी और कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डालते बताया कि किस तरह से कर्पूरी जी को आरएसएस द्वारा आरक्षण देने पर गंदी-गंदी गालियां दी गयी थी। मधेपुरा के माले नेता केके सिंह ने कहा कि आज देश में लड़ाई गांधी जी के राम और आरएसएस के राम के बीच की है। हमें हमेशा गांधी जी के पक्ष में रहना होगा। जिससे देश में सांप्रदायिक सद्भावना बनी रहे। सभा को आइसा कोशी प्रभारी डॉ अमित चौधरी, नवल किशोर मेहता, संतोष कुमार सियोटा, अशोक यादव, चंदा देवी, वीणा देवी, समाजवादी नेता जितेंद्र अरविन्द, कपलेश्वर यादव, छात्र राजद नेता नेता नितीश ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मो मुस्लिम, शिवनारायण यादव, राजेन्द्र जी, अब्दुल रहमान, कामेश्वर यादव, ललन कुमार यादव, अमित सादा, राजकुमार सादा, सुरेश मंडल, मीना देवी, वीणा देवी, लुखिया देवी, अनीता देवी, सुलेखा देवी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं