Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

121 किलो गांजा के साथ नेपाल पुलिस के जवान सहित 4 गिरफ्तार

नेपाली नंबर के मारुति वैन से नेपाल से भारत सीमा में भेजी जा रही है गांजा की खेप

      जोगबनी (अररिया)।  नेपाल से भारत आने वाली मारुति वैन से बीते दिनों नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के द्वारा आठ कार्टून आँख के लेंस की बरामदगी का मामला ठंडा भी नही हुआ है कि रविवार की देर रात्रि नेपाल सशस्त्र पुलिस बल रानी की टीम के द्वारा विराटनगर से 121 किलोग्राम गाँजा के साथ गांजा तस्करी में प्रयोग किये जा रहे मारुति वैन को जब्त किया गया है।जबकि इसके कारोबार में शामिल नेपाल पुलिस के एक सहायक हवालदार सहित चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है।


        नेपाल सशस्त्र पुलिस बल कोशी प्रदेश के प्रमुख डीआईजी अंजनी कुमार पोखरेल के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विराटनगर महानगरपालिका वार्ड संख्या दस के तीनटोलियास्थित गुराँस टोल में एक घर के अंदर घास में छुपा कर रखे गए गांजा को बरामद किया गया है। डीआईजी पोखरेल ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के पास से नगद नेपाली एक लाख 40 हजार 770 रुपए बरामद हुआ है। 

इन लोगो की हुई है गिरफ्तारी

        गांजा कारोबार में रानी वार्ड संख्या 13 सैनिक टोला के रामअवतार साह (22 वर्ष),  वर्मा टोला के राजकुमार मण्डल (23 वर्ष), उमेश राजवंशी (20 वर्ष) व बारा जिले के कोल्हवी नगरपालिका-9 के रवीन्द्र प्रसाद चौधरी (36 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। रवीन्द्र प्रसाद चौधरी नेपाल पुलिस का जवान बताया जा रहा है। 

गांजा तस्करी मे मारुति वेन का इस्तेमाल

        डीआईजी पोखरेल के अनुसार विशेष सूचना के आधार मे प्रस्तावित सीमा सुरक्षा गुल्म रानी से गयी सशस्त्र पुलिस की टीम के द्वारा गांजा को बरामद किया है। सशस्त्र पुलिस के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के पास से गांजा नेपाल सीमा पार करवाने में प्रयोग किये जा रहे  को 2 च 1216 नम्बर की मारुति वैन,  प्रदेश 1-02-044 प 1484 नम्बर की मोटरसाइकल, 2  चाँदी का बाला,  5 मोबाइल व  नेपाली नगद रुपए बरामद किया है। 

डीआईजी पोखरेल के अनुसार बरामद  गांजा, नगद, सवारी साधन व मोबाइल सहित गिरफ्तार व्यक्ति को आवश्यक अनुसन्धान एवं कार्यवाही के लिए जिला पुलिस कार्यालय मोरंग के सुपुर्द किया गया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त ने लंबे समय से गांजा तस्करी में शामिल होने की स्वीकार किया है। भारत सीमा पर जब्त गांजा की खेप भी नेपाली नंबर के मारुति वैन से भेजे जाने की योजना होने की बात डीआईजी पोखरेल ने बताई है।





कोई टिप्पणी नहीं