Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने निकाली धन्यवाद तेजस्वी पद यात्रा, महागठबंधन सरकार द्वारा हुए कार्यों की दी गयी जानकारी

सुपौल। छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को त्रिवेणीगंज में विज्ञान महाविद्यालय से पुरानी बैंक चौक, दुर्गा मंदिर चौक एवं ब्लॉक चौक होते हुए राजद कार्यालय लालपट्टी तक धन्यवाद तेजस्वी पदयात्रा निकाली। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष नीतीश यादव ने कहा कि बीते दिनों महागठबंधन सरकार ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सराहनीय कार्य की है। जनता तेजस्वी यादव के कार्यशैली को सराह रही है। तेजस्वी यादव ने अपने नेतृत्व शैली और कार्यकुशलता से जनता की डूबती हुई आशा को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार ने चार लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी। लाखों बहाली के रास्ते खुले और नौकरियां प्रक्रियाधीन है। देश में बिहार पहला ऐसा राज्य बना, जहां जाति आधारित जनगणना करवाकर 75 फीसदी तक आरक्षण की सीमा को बढ़ाया गया। जिलाध्यक्ष संतोष सरदार ने कहा कि वर्षों से राज्यकर्मी की दर्जा की लड़ाई लड़ रहे नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया गया। बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था को गुणवतापूर्ण शिक्षा में बदलने हेतु कई महत्वपूर्ण और कठोर कदम उठाया गया। स्वास्थ्य विभाग में भी अभूतपूर्व काम किया गया। नये अस्पताल और रिक्ति को भरने का प्रयास किया गया। शहरों के सौंदर्यीकरण के लिए वाटर ड्रेनेज की व्यवस्था की गयी। सड़क, पुल, बाईपास व ग्रामीण सड़कों की जाल बिछा दी गयी। क्रीड़ा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के बावजूद भी खिलाड़ियों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए पहली बार बिहार ने ऐतिहासिक कदम उठाया और मेडल लाओ नौकरी पाओ स्कीम के तहत सैकड़ों खिलाडियों को नौकरी दी गई। युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि विकास मित्र, टोला सेवक, तालिमी मरकज का मानदेय बढ़ाया गया। आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, रसोइयां, आशाकर्मी को मानदेय दिया गया। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार, जिला पार्षद ई प्रवेश प्रवीण, अभिषेक यादव, नवीन उर्फ बौआ यादव, रमेश यादव, एमपी यादव राधे, शुशांत यादव, संत कुमार सागर, ईशु राज, राजा यादव, गोलू, सुधाकर, राजा, वार्ड पार्षद अखिलेश कुमार, नीरज निराला, ललटू, मुरली, रूपेश, उमेश सरदार, राजीव सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। 



कोई टिप्पणी नहीं