Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : दुसाध जाति को किया जा रहा टारगेट : राष्ट्रीय अध्यक्ष

  • बैठक में दुसाध समाज की रीति रिवाज व विरासत पर की गयी चर्चा
सुपौल। अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बैनर तले प्रखंड स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष भोला पासवान की अध्यक्षता में बसंतपुर प्रखंड के बनेलीपट्टी वार्ड नंबर 13 स्थित पंसस प्रतिनिधि देवनारायण पासवान के आवास पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई संजय माही ने कहा कि अखिल भारतीय दुसाध कल्याण परिषद के बैनर तले उनका 45 दिनों का बिहार यात्रा है। इस दौरान दुसाध समाज की पुरानी संस्कृति और रीति रिवाज व विरासत की चर्चा की गयी। कहा कि आज दुसाध जाति क़ो टारगेट किया जा रहा है। वर्तमान समय में दुसाध समाज के 13 विधायक, चार सांसद, एक एमएलसी, एक केंद्रीय मंत्री, एक राज्य मंत्री है। एक विधानसभा के उपाध्यक्ष भी बन गए हैं। इनमें से कुछ पक्ष में हैं और कुछ विपक्ष में। बावजूद कोई इस समाज के उत्थान की बात कोई नहीं कर रहा है। इसलिए इस मंच के माध्यम से भारत सहित विभिन्न छह देशों में रहने वाले दुसाध जाति के लोगों को संगठित करने का कार्य कर रहे हैं। बैठक में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी विपिन कुमार पासवान, मनोज पासवान, बीके पासवान, तेज नारायण पासवान, दीपक पासवान, जय प्रकाश पासवान, जय नारायण पासवान, भागवत पासवान, सूर्यनारायण पासवान, अशोक पासवान, सुशील पासवान, संजय पासवान, पंसस पूजा देवी, किस्टो पासवान, सत्य नारायण पासवान, जनार्दन पासवान, शम्भू पासवान आदि मौजूद थे। 



कोई टिप्पणी नहीं