Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : सर्वोदय नेत्री सरला बहन को दी गयी श्रद्धांजलि

सुपौल। यमुना बेन पुरस्कार से सम्मानित सर्वोदय नेत्री सरला बहन की द्वितीय पुण्यतिथि पर राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मोतीपुर स्थित उनके पुत्र सामाजिक कार्यकर्ता ज्योति कुमार झा लबलू के आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सरला बहन की पहचान राज्य ही नहीं देश में थी। जीवन के अंतिम पड़ाव के दौरान भी असहायों को सहायता के लिए खड़ी रही। वें 1960 में विनोवा भावे के ग्रामदानी, भूदान आंदोलन से प्रेरित होकर समाजसेवा में जुट गई। जेपी, धीरेंद्र मजूमदार व आचार्य राममूर्ति के साथ अपने पति व सर्वोदय नेता शिवानंद भाई की सानिध्य में देश व राज्य के कई आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई। गोरक्षा के लिए चरणबद्ध आंदोलन का बिगुल फूंका। गोरक्षा के प्रति अदम्य साहस का परिचय देने के कारण वर्ष 2011 में बहन को यमुना बेन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुरेश चंद्र मिश्र, धीरेंद्र मिश्र, डॉ शंकर झा, सत्यनारायण सहनोगिया, मुखिया रामचंद्र राम, सरपंच रामदेव दास, पैक्स अध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपेंद्रनाथ झा, महेंद्रनाथ झा, प्रो योगेन्द्रनाथ झा, अशोक झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं