सुपौल। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित कीर्तन भवन परिसर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर स्थानीय केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शालिनी दीदी ने कहा कि महाशिवरात्रि भारत वर्ष में ही नहीं पूरी दुनिया में मनाया जाता है। कहा कि हर त्योहार मनुष्य के आत्मा को अपने अंदर की चेतन को जगाने का संदेश देता है। हम यही काम सदियों से कर रहे हैं। लेकिन जो भी हम त्योहार मनाते हैं, उन त्योहारों में और महाशिवरात्रि में बहुत फर्क है। वैसे श्री कृष्ण का भी जन्म रात को हुआ कृष्णा रात्रि नहीं कहते। जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। इसी तरह नवरात्रि मानते हैं। छोटे मंदिर में उस दिन अवश्य कुछ ना कुछ उत्सव मनाते हैं। महाशिवरात्रि की अन्य सभी त्योहारों से विभिन्न आचरण है। इससे पूर्व गुरुवार को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में शहर में शोभा यात्रा निकाली गयी थी। जिसमें बड़ी संख्या में शामिल शामिल हुए और शहर का भ्रमण किया था।
मनुष्य के आत्मा को अपने अंदर की चेतन को जगाने का संदेश देता है त्योहार : शालिनी दीदी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं