Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : मतदाताओं को जागरूक करने के लिये निकाली गयी जागरूकता रैली

सुपौल। जीविका के प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई छातापुर के द्वारा बुधवार को लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु कई गतिविधियां आयोजित की गई। वहीं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्डधारी परिवारों को प्रेरित किया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक रामाकांत मंडल के नेतृत्व में शक्तिशाली एवं ममता जीविका महिला ग्राम संगठन तथा उन्नति जीविका संकुल स्तरीय संघ भीमपुर की जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूक अभियान चलाया। जिसके तहत जीविका दीदियों द्वारा रैली निकाली गयी। जबकि जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को आम निर्वाचन के लिए अपने मताधिकारों का प्रयोग करने हेतु शपथ दिलायी गयी। रैली व शपथ के दौरान उत्साहित दीदियों ने लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं से अपने पूरे परिवार के साथ वोट डालने का अनुरोध किया। निर्भीक व स्वच्छ वातावरण में वोट डालकर अच्छा सांसद चुनने की अपील की। जो समाज को सही दिशा में रखकर इलाके का बहुमुखी विकास कर सके। इधर जीविका दीदियों ने राशन कार्डधारियों के घर घर जाकर मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनवाने का अनुरोध किया। पोषक क्षेत्र के डीलर की दुकान पर जाकर नि:शुल्क रूप से कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया। दोनों ही अभियान में बीपीएम रामाकांत मंडल, क्षेत्रीय समन्वयक राहुल कश्यप, सामुदायिक समन्वयक अंजनी कुमारी के अलावे कैडर देवशंकर ठाकुर, प्रदीप कुमार ठाकुर, अशोक कुमार, पिंकी कुमारी, चेतना कुमारी, फुल कुमारी, रंजू कुमारी सहित जीविका दीदी शामिल थी।  


कोई टिप्पणी नहीं