Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : खेतों में पराली जलाना गैर कानूनी, हो सकती है कार्रवाई



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के विशनपुर शिवराम में गुरुवार को अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में मक्का की पराली नहीं जलाने को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही खेतों में जले पराली को लेकर भूस्वामी को हिदायद भी दी। कहा कि पराली जलाने से खेतों के उर्वरक शक्ति कम होता है। कृषि विभाग किसानों के उसके खेतों की उर्वरता को बढ़ाने को लेकर प्रयासरत है। कहा कि पराली को खेत में एक जगह पर एकत्रित कर नष्ट कर सकते हैं। फिर आप उसका कम्पोस्ट खाद भी बना सकते है। बताया कि जिस भी जगह पराली जलती है। उसका सैटेलाइट के माध्यम से सूचना मिल जाती है। पराली जलाने पर लोगों पर एफआईआर करने का प्रावधान है। भारत में पराली जलाना पूर्ण रूप से बंद है, यह गैरकानूनी है।

कोई टिप्पणी नहीं