सुपौल। पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया अभिनंदन खिरहर की हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गयी। वे 70 वर्ष के थे। उनके निधन पर राजनीतिक एवं गैर राजनीति व प्रबुद्ध व्यक्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र साह, पूर्व मुखिया कारी प्रसाद यादव, जय कुमार चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी, जिला परिषद सदस्य अजय कुमार पासवान, शिवनारायण शाह, जयनंदन खिरहर, अशोक चौधरी, राजीव कुमार, प्रवीण कुमार आदि शामिल हैं।
महेशपुर पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन, लोगों ने जताया शोक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं