सुपौल। अगस्त माह के चतुर्थ मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को जिला अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास सुपौल में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य छात्रों को विभागीय योजनाओं, ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध माध्यमों की जानकारी देना रहा।
शिविर में उपस्थित छात्रों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सहयोग पोर्टल के माध्यम से योजनाओं से संबंधित शिकायत, मांग एवं सुझाव प्रेषित करने की प्रक्रिया से भी छात्रों को अवगत कराया गया।
बताया गया कि विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को इंटरमीडिएट से उच्च स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले शैक्षणिक संस्थानों में किया जाएगा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं एवं सुझावों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजित शिविर में अनुराग कुमार सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, पुष्पा कुमारी वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, अंजू तिवारी, थानाध्यक्ष, महिला थाना, सुपौल, मो. दानिश वकार, अधीक्षक सह नोडल पदाधिकारी तथा सुमित कुमार, आईटी प्रबंधक सहित बड़ी संख्या में छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं