Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का शुभारंभ



सुपौल। श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को सुपौल जिले के करिहो पंचायत सरकार भवन, वार्ड नंबर-03 में श्री गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन अपर समाहर्ता सचिदानंद सुमन ने संत रविदास जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल ने उपस्थित लोगों को शिविर के उद्देश्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र लोगों को सरकार के विभिन्न 22 विभागों द्वारा संचालित योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया है।

शिविर में सभी 22 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जो भी पात्र व्यक्ति किसी सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित विभाग के स्टॉल पर अपना आवेदन जमा करें, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके।

शिविर से पहले विकास मित्रों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए कई लाभुकों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। इस दौरान 10 लाभुकों को राशन कार्ड, 19 लाभुकों को आयुष्मान कार्ड, 09 लाभुकों को जॉब कार्ड तथा 08 लाभुकों को ई-श्रम कार्ड उपलब्ध कराया गया।

वहीं, कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत 05 लाभुकों को 3-3 हजार रुपये का चेक एवं प्रमाण पत्र अपर समाहर्ता सचिदानंद सुमन द्वारा वितरित किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और योजनाओं से वंचित लोगों को आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी देकर उनका आवेदन प्राप्त करना है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित स्टॉल पर आवेदन जमा किए।

कोई टिप्पणी नहीं