सुपौल। सुपौल जिला अंतर्गत कोशी महासेतु के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध किनारे बाढ़ पूर्व तैयारी जोरों पर है। दोनों तटबंध के किनारे युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में करीब डेढ़ सौ मजदूर लगे हैं। बाढ़ पूर्व तैयारी हेतु कोसी नदी में परकोपाईन, बोल्डर क्रेटिंग एवं प्लास्टिक के बोरे में मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा।
इस संबंध में कोशी ब्रिज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के प्रोजेक्ट हेड राजेश कुमार ने बताया कि कोसी महासेतु के पूर्वी व पश्चिमी तटबंध पर मानसून पूर्व तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। जिसमें करीब डेढ़ सौ मजदूर लगे हुए हैं। जिससे ससमय मजबूती के साथ कार्यों को पूरा किया जा सके।
बताते चलें कि 1 जून से बाढ़ अवधि शुरू हो जाता है। जो 15 अक्टूबर तक रहता है। दोनों तटबंध के बीच के लोगों की खेती बाड़ी भी होती है। प्रतिवर्ष लोगों को इस दौरान बाढ़ से तबाही झेलनी पड़ती है। लोगों के लिए बाढ़ नियति बन चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं