सुपौल। जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद शुक्रवार को कोसी नदी के तटबंध और बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। अपर मुख्य सचिव निर्मली के रास्ते पश्चिमी कोसी तटबंध के विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण किया, जिसमें विश्व संपोषित योजना के तहत निर्मली प्रमंडल के 5। 33 किमी स्पर, 5। 55 किमी स्पर और 5। 78 किमी स्पर पर चल रहे कार्यों के प्रगति की जानकारी ली और किये गए कार्य पर अपनी संतुष्टि भी जताई। वहीं इसके अलावे कुनौली डिवीजन अंतर्गत बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्य अंतर्गत डीएस -2 पर चल रहे कार्य का निरीक्षण कर अपनी संतुष्टि जताई। इसके बाद अधिकारियों का काफिला कोसी बराज पर पहुंचा, जहां पिछले वर्ष बराज के गेट संख्या 08 और 09 के बीच ट्रक के गिरने से क्षतिग्रस्त रेलिंग की जानकारी ली। लगभग 10 माह पहले 14 जुलाई 2023 कों क्षतिग्रस्त हुए गेट के पीलर टूटने के बाद हुई मरम्मत से भी अपर मुख्य सचिव ने भी अपनी संतुष्टि जताई। इसके बाद अपर मुख्य सचिव वीरपुर स्थित विभागीय आईबी में लगभग आधे घंटे तक रुके। इस दौरान आदर्श अचार संहिता को ध्यान में रखते हुए फोटोग्राफी करने और किसी प्रकार का बयान देने से मना कर दिया। निरीक्षण के क्रम अपर मुख्य सचिव के साथ अभियंता प्रमुख, डीएम कौशल कुमार, मुख्य अभियंता मनोज रमण, अधीक्षण अभियंता जमील अहमद, कोसी बराज के एक्सक्यूटिव इजीनियर बबन पाण्डेय, एसडीएम नीरज कुमार सहित विभागीय अभियंता व सम्बंधित क्षेत्र के संवेदक मौजूद थे।
जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का किया निरीक्षण, कार्यों के प्रगति की ली जानकारी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं