सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड नंबर 07 में शनिवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से दो महिला गंभीर रूपसे झुलस गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छुतहरु राम के 55 वर्षीय पत्नी रजिया देवी आंगन में बिजली तार के चपेट में आ गई। जिसे से बचाने आई राजकुमार राम की 40 वर्षीय लालो देवी भी बिजली करंट के चपेट में आ गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां दोनों घायलों आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती करवाया गया। जहां डॉ चंद्रभूषण मंडल ने दोनों घायल महिलाओं का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि फिलहाल दोनों महिला ख़तरे से बाहर है।
सरायगढ़-भपटियाही : करंट लगने से दो महिला गंभीर रूप से झुलसी, चल रहा इलाज
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं