सुपौल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिमराही के तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय ओम शांति भवन में आध्यात्मिक सशक्तिकरण द्वारा स्वच्छ और स्वस्थ समाज के विषयक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिमराही सेवा केन्द्र प्रभारी बबीता दीदी, उपमुख्य पार्षद विनीता देवी, पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, शिक्षक राकेश कुमार, माउंट आबू राजस्थान से आए भुवन देव जी, शिक्षक सौरव कुमार, फुलेश्वर चौधरी, ब्रह्माकुमारी वीणा बहन, सुमन बहन, ब्रह्माकुमार किशोर जी सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते राजयोगिनी बबीता दीदी ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में भाइयों और बहनों दोनो का साथ जरूरी है। समाज ऐसा हो जिसमे सबका आदर सम्मान रहे। कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था समाज में समानता के लिए कार्य करती रही है। मूल्य आत्मा के आंतरिक स्वरूप में निहित हैं। योग के नियमित अभ्यास से ही गुणों को जागृत रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि संतुष्टता जीवन का सबसे बड़ा श्रृंगार है। संतुष्टता भरपूरता का अनुभव कराती है। एक संतुष्ट व्यक्ति ही अपनी ऊर्जा को बचाए रख सकता है। मुख्य अतिथि उपमुख्य पार्षद विनीता देवी ने भी ब्रह्माकुमारीज संस्था के अनुशासन की तारीफ करते हुए संस्था के आध्यात्मिक योगदान की चर्चा की। उन्होंने कहा कि संस्था का ओम शांति मंत्र, कहने मात्र से ही शांति का आभास होने लगता है। इस अवसर पर कुमारी अक्षरा ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से आए ब्रह्माकुमार भुवन जी ने कहा कि बचपन से ही राजयोग के अभ्यास द्वारा आज इस महानता को हासिल किया। उन्होंने कहा कि जयंती दीदी अपनी विशेष योग्यताओं के कारण ही विदेश के अनेक देशों में सेवाओं की निमित्त बनी। उन्होंने कहा कि ये संसार एक बहुत सुंदर रंगमंच है। जिसमें हरेक को अपना अलग-अलग किरदार मिला है। हमें दूसरों के रोल को देख परेशान नहीं होना है। बल्कि अपनी भूमिका को असरदार एवं दूसरों के लिए प्रेरणादायक बनाना है। कार्यक्रम में काफी संख्या में गणमान्य लोगों सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन बीके किशोर भाईजी ने किया। मौके पर इंद्रदेव चौधरी, सावित्री देवी, सत्य नारायण, ब्रह्मदेव, रामफल, हरि नारायण सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।
सिमराही : स्वच्छ और स्वस्थ्य समाज के निर्माण में भाई और बहन दोनों का साथ जरूरी : राजयोगिनी बबीता दीदी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं