Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

17-18 जून को लगेंगे प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर, प्रचार रथों को डीएम ने किया रवाना



सुपौल। आगामी प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए शनिवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी सावन कुमार ने जिले के सभी प्रखंडों के लिए प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के माध्यम से विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकारी सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रचार रथों के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में शिविर की तिथि, स्थान तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस अभियान का लाभ प्राप्त कर सकें। इस मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण सहित जिला जनसंपर्क कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं