Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : नदी में स्‍नान करने के दौरान किशनपुर के एक मजदूर की हरियाणा में डूबने से मौत



सुपौल। किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के पीरगंज निवासी एक मजदूर की शनिवार को पंजाब में मौत हो गई। पीरगंज निवासी 45 वर्षीय मो रजी 09 जून को हरियाणा में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। शनिवार की सुबह नहर में स्नान करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और नहर के गहरे पानी में चले गए। वहीं साथ में स्नान कर रहे अन्य मजदूरों ने बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बह गए। बाद में घटना स्थल से तकरीबन 500 मीटर दूरी पर उसे नहर से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि मो रजी घर का अकेला कमाने वाला था। परिवार के भरण पोषण करने के लिए वे हरियाणा के जींद जिले के नरवाना थाना क्षेत्र में धान रोपनी करने गया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि मो रजी को पांच पुत्र और दो पुत्री है।

कोई टिप्पणी नहीं