सुपौल। गंगा दशहरा और गायत्री जयंती के शुभ अवसर पर विश्व कल्याण एवं 2026 में आयोजित साधना वर्ष के शताब्दी समारोह की सफलता हेतु गायत्री शक्तिपीठ बेरदह राघोपुर में 24 घंटे का गायत्री महामंत्र के अखंड जाप का आयोजन किया गया। जिसके पश्चात तीन कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं भंडारा प्रसाद वितरण कराया गया। कार्यक्रम में एक दीक्षा संस्कार भी संपन्न कराया गया। यज्ञ का संचालन संयुक्त रूप से गायत्री परिवार सुपौल के सह संयोजक और गायत्री परिवार के ट्रस्टी अरविंद चौधरी तथा भोली प्रसाद कंठ के द्वारा किया गया। मुख्य यजमान के रूप में सहायक प्रबंधन ट्रस्टी दीपेंद्र कुमार दास और इला देवी ने भाग लिया। मौके पर गजेंद्र लाभ, चंद्रनारायण सिंह, शंभू ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, नरेंद्र कंठ, गुलाब कंठ, महेंद्र ठाकुर, राधेश्याम भगत, संतोष ठाकुर, रमन कुमार, रिशव, लक्ष्य, सेजल, श्रृष्टि सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
राघोपुर : विश्व कल्याण हेतु गायत्री महामंत्र के अखंड जाप का हुआ आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं