Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सदर अस्‍पताल के पार्क में लगाया गया पौधा



सुपौल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी शाखा सुपौल द्वारा  सदर अस्पताल पार्क एवं रेडक्रॉस भवन परिसर में पौधारोपण किया गया। जिसमें  विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधे बेल, आंवला, नीम एवं फलदार वृक्षों कटहल, अमरुद, सहित महोगनी आदि का एक दर्जन से अधिक पौधे लगाया गये। सिविल सर्जन डॉ ललन कुमार ठाकुर ने रेडक्रॉस सोसायटी सुपौल द्वारा किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम को सराहनीय कदम बताया। कहा कि ग्लोबल वार्मिंग बढते तापमान के कारण जीवन संकटग्रस्त हो रहा है। ऐसे में वृक्षारोपण कार्यक्रम जागरूकता बढाने की जरूरत है। रेड क्रॉस सचिव राम कुमार चौधरी ने कहा कि आम लोगों को वृक्षारोपण करना चाहिए आज मानव जीवन संकट में है। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह रेडक्रॉस उपाध्यक्ष डॉ ललन कुमार ठाकुर, डॉ अजय कुमार झा, रेडक्रॉस वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, चंद्र शेखर चौधरी , शंभु चौधरी, दीपिका चंद्रा, अमरनाथ साह, पंकज मेहता, श्री बालकृष्ण चौधरी, ललन कुमार सिंह अजय कुमार अंजनी, नेहा कुमारी, मो निजाम, राकेश कुमार प्रिय,  शशिकांत राम आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं