Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : नहर में लापता हुए बच्‍चा का 12 घंटा बाद मिला शव, गांव में पसरा मातमी सन्‍नाटा



सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया माहे पंचायत स्थित गिदराही वार्ड नंबर 10 से सोमवार को हुए लापता बच्चे का शव 12 घंटे बाद सहरसा उप शाखा नहर से बरामद हुआ। मृतक बालक गिदराही वार्ड नंबर 10 निवासी दिलीप मंडल की आठ वर्षीय पुत्र आदिल कुमार बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार सोमवार को आदिल अपने तीन, चार दोस्तों के साथ नहर में स्नान करने गये थे। जैसे ही आदिल नहर में छलांग लगाया वह नीचे जाता ही रहा। स्नान कर रहे अन्य बच्चे उन्हें डूढ़ने की कोशिश किया। लेकिन वह नहीं मिला। सभी बच्चे घर आ गये ओर इस घटना की जानकारी किसी को भी नहीं दिया। इधर जब आदिल देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे हर जगह ढूंढे। लेकिन वह नहीं मिला। बाद में किसी ने उनका शर्ट नहर पर देखा तब सभी लोग नहर में खोजने लगे। मंगलवार की सुबह 08 बजे घटना स्थल के पास ही नहर में मिट्टी से फंसा उनका शव मिला। आदिल की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिला घर में मातमी सन्नाटा छा गया। उनकी मां सरस्वती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। आदिल मिडिल स्कूल गिदराही में दूसरा क्लास में पढ़ता था। आदिल माता-पिता का एकलौता पुत्र है। अकेले संतान की मौत हो जाने के कारण गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। लोगों ने घटना की जानकारी सीओ और पिपरा थाना को भी दिया। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस के समक्ष परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं