सुपौल। किसनपुर प्रखंड क्षेत्र के नौआबाखर पंचायत के परसाही गांव वार्ड नंबर 05 में शनिवार की अहले सुबह एक व्यक्ति कोशी नदी में डूब गया। जानकारी अनुसार चंदेश्वरी सादा के 28 वर्षीय पुत्र सनोज सदा सुबह नदी के किनारे शौच के लिये गया था। पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चला गया और लापता हो गया। दूर खड़ा एक व्यक्ति श्री सदा को कोशी नदी में गिरते हुए। लेकिन जब तक वह घटना स्थल पर पहंचा, तब तक वह नदी में डूब चुका था। घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर व्यक्ति डूबे व्यक्ति को खोज करने लगे। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। दिन के करीब दो बजे एनडीआरएफ टीम घटना स्थल पर पहुंचकर डूबे व्यक्ति की खोजबीन में जुट गये। लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली। ग्रामीण मनोहर साह, रमेश ने बताया कि नदी में लापता व्यक्ति को दो पुत्री है। जिसमें बड़ी पुत्री 13 वर्षीया राधा कुमारी और 10 वर्षीय शारदा कुमारी है। इधर लापता व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। अंचलाधिकारी सुशीला कुमारी ने बताया कि शनिवार की सुबह परसाही गांव के वार्ड नंबर 05 में एक व्यक्ति डूब गया। गोताखोर एवं एनडीआरएफ टीम खोजबीन कर रही है।
किशनपुर : शौच करने गये व्यक्ति कोशी नदी में लापता, खोजबीन जारी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं