सुपौल। समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी सावन कुमार ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों को लेकर लोग पहुंचे और अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्ता मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं