सुपौल। किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के मौजहा पंचायत के वार्ड नंबर 02 और 04 में आधा दर्जन परिवारों का घर कटाव की चपेट में आ गया है। वार्ड नंबर 04 के संतोष यादव, संजय यादव, गौरी यादव, योगेंद्र यादव, जगदेव मुखिया, खट्टर मुखिया, देवन मुखिया, रामदीन यादव, दशरथ यादव, जयकांत यादव, संजय मुखिया, अजय मुखिया आदि ने बताया कि उनके घर के समीप कटाव लगा हुआ है। बताया कि हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका से उनलोगों को जूझना पड़ता है। लेकिन सरकार व प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जब अपना घर तोड़कर दूसरी जगह जाते हैं तो सामान ढोने के लिए सरकारी नाव नहीं मिलती है। एक तरफ लोग घर कटने की परेशानी से तबाह है तो दूसरी तरफ नाविकों द्वारा मनमाने राशि की मांग सामान ढोने के लिए मांगी जा रही है। मुखिया अमर कुमार चौधरी ने बताया कि सरकारी स्तर से सामान ढोने के लिए पीड़ित परिवारों को नि:शुल्क नाव मिलनी चाहिए। पीड़ित परिवार को तत्कालीन चूल्हा जलाने के लिए प्रशासनिक मदद भी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी से लेकर डीएम को भी इस बात की जानकारी दी गई है। जदयू के युवा जिलाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, जदयू नेता रमेश कुमार यादव आदि ने कटाव पीड़ित परिवार से मिल कर उनका हाल-चाल जाना और सीओ से बात कर अविलंब सरकारी नाव की व्यवस्था कराने की मांग की।
किशनपुर : बाढ़ का पानी फैलने से आधा दर्जन परिवारों का घर कटाव की जद में, मदद की गुहार लगा रहे बाढ़ प्रभावित लोग
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं