सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के बलुआ बाजार स्थित भाजपा के वरिष्ट नेता रंजीत मिश्र के पैतृक आवास पर उसके पिता स्व लेखानंद मिश्र की पांचवीं बरसी के उपरांत पर शनिवार को श्रद्धांजलि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छातापुर के भाजपा विधायक सह पीएचईडी मंत्री नीरज सिंह बबलू, झंझारपुर विधायक सह उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मंत्री नीतीश मिश्र ने कहा कि लेखानंद मिश्रा 1995 में राघोपुर विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार थे। छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत करने के बाद उन्होंने जनसंघ की सदस्यता ग्रहण की थी। कोसी एवं मिथिलाचंल में भाजपा के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत किए।
मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने कहा कि लेखानंद मिश्रा जी लालकृष्ण अडवाणी के तत्कालीन केंद्रीय नेतृत्व के खास रहे एवं राम जन्मदिन आंदोलन में बिहार में उन्होंने अपना सक्रिय भूमिका निभाई। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, बलुआ पैक्स अध्यक्ष प्रभात मिश्र, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अजय मिश्र रिंकू, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, राम कुमार राय, सुपौल नप के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, प्रदीप सिंह मुन्ना, फारबिसगंज विधानसभा प्रभारी रंजीत मिश्र, गौरव मिश्र, दिलीप सिंह, संजीव मिश्र, विनीता देवी, बैजनाथ भगत, विनय सिंह, अरुण मिश्र, यमुनंद मिश्र, रमैया झा, अजय मिश्र रिंकू, गिरीश ठाकुर, आलोक राज, मुन्ना साह, विनय दास, पारस नाथ पाठक, कन्हैया पौदार, विजय देव, आशीष देव, अभय जैन गुड्डू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं