सुपौल। मुहर्रम पर्व की सफलता को लेकर प्रतापगंज थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुहर्रम पर्व को शांतिसद्भाव से सम्पन्न कराने के लिए तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रमोद झा ने की। थानाध्यक्ष ने मुस्लिम समुदाय के महान पर्व मुहर्रम को शांतिसद्भाव से मनाने की अपील की। बताया कि ताजिया के लिए लाइसेंस अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। ताजिया और जंगी टोलियां निकालने के लिए लाईसेंस के लिए आवेदन करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी कमेटी के सदस्यों को ताजिया भ्रमण के समय साथ रहने का निर्देश दिया और शांति और भाईचारे का पूरा ख्याल रखने को कहा। बैठक में प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से निकलने वाले 17 ताजिया कमेटियों को भी चह्नित किया गया। थानाध्यक्ष ने असमाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों के खिलाफ सतर्क रहने का निर्देश दिया और उन्हें अवश्य सूचित करने का भी आग्रह किया। बैठक में पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, मुखिया रणजीत प्रसाद सिंह, अजिजुर्रहमान, प्रदीप बसेदार, बबलू गोईत, महानन्द पासवान, सुरेश दास, सरपंच हरिनन्दन रजक, मो मजीद साफी, मो फिरोज आलम, मो लतीफ, मो अजीज, पंसस ब्रह्मदेव पासवान, मो जावेद, बौआ नांग, जयप्रकाश जया, ललित भगत, नारायण पादुका, महेंद्र यादव, किशोर चौधरी आदि मौजूद थे।
प्रतापगंज : मुहर्रम पर्व के दौरान अफवाहों पर नहीं दे ध्यान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं