Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : मवि मौजहा से पश्‍चिम तटबंध पर बढ़ा नदी का दबाव, कटाव की आशंका



सुपौल। कोशी तटबंध के भीतर उच्च विद्यालय मौजहा से पश्चिम कोशी के नदी का दबाव बढ़ गया है। मुखिया अमर कुमार चौधरी ने बताया कि दो दिन पूर्व लगभग 15 परिवारों का घर कटकर नदी में समा गया। बताया कि पाईंलिंग का कार्य नहीं होने के कारण सभी घर नदी में समा गया है। जो भी घर बचा हुआ है, वह भी नदी में कभी भी समा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व में संतोष यादव, गौरी यादव, संजय यादव, योगेंद्र यादव, रामदेव यादव, गणेश यादव, लक्ष्मी यादव, राम प्रसाद यादव, देवन यादव, रामदीन यादव, जयकांत यादव, अजय मुखिया, जगदेव मुखिया, रामू मुखिया, खट्टर मुखिया, दशरथ यादव, संजय मुखिया आदि का घर नदी में कट गया है।

कोई टिप्पणी नहीं