Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए नेपाल रेफर


 

सुपौल। एनएच 327ए पर अंदौली गांव के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चांदपीपर पंचायत के टेंगराहा गांव वार्ड संख्या 12 निवासी 55 वर्षीय छोटे लाल यादव साइकिल से अंदौली बाजार से दूध बेचकर अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटे लाल यादव सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में साइकिल और कार दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीएचसी सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर मोहसिन रजा ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया।

परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए घायल छोटे लाल यादव को नेपाल के विराटनगर स्थित न्यूरो हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं