Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : 24 घंटे के अंदर पिकअप लूट कांड का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार


सुपौल। भपटियाही थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के अंदर एनएच 27 पर गढ़िया गांव के पास हुए पिकअप लूट कांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटी गई मवेशी लदा पिकअप गाड़ी बरामद करते हुए घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रभारी थाना अध्यक्ष वर्षा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की रात करीब 11:30 बजे छातापुर थाना क्षेत्र के कटहारा मोहनपुर वार्ड 12 निवासी पिकअप चालक अब्दुल मनान मधुबनी जिले के फुलपरास से पिकअप गाड़ी (बीआर 10 एएल 8941) पर मवेशी लादकर राघोपुर मवेशी हाट जा रहा था।

इसी दौरान एनएच 27 पर भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव के पास अज्ञात तीन-चार अपराधियों ने एक आर्टिका गाड़ी से पीछा करते हुए पिकअप को जबरन रोक लिया। इसके बाद अपराधियों ने चालक के साथ मारपीट की और 10 हजार रुपये नकद व एक मोबाइल लूट लिया। साथ ही मवेशी लदा पिकअप गाड़ी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार को बरूआरी गांव से लूटी गई पिकअप गाड़ी एवं घटना में प्रयुक्त आर्टिका गाड़ी को बरामद कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में सहरसा जिले के बसनेही थाना क्षेत्र के पामा गोविंद राय वार्ड 6 निवासी मो. जुबेर आलम और बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव निवासी इस्तखार आलम को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी ने बताया कि लूटी गई पिकअप गाड़ी और मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं