Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार में पराकाष्ठा पर पहुंची परिवारवाद : देवेन्द्र प्रसाद यादव

  • जन संवाद यात्रा के दौरान बोले पूर्व केंद्रीय मंत्री- गरीबी रेखा के साथ अमीरी रेखा भी होनी चाहिये तय  
 


सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित बी.बी.सी. कॉलेज सभागार में बुधवार को लोहिया यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में आयोजित जन-संवाद यात्रा का शुभारंभ भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह-लाल कार्ड के सूत्रधार देवेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जन-संवाद यात्रा के दरमियान समाजवादी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि समाजवाद पूंजीवाद और साम्यवाद के बीच का दर्शन है। समाजवादियों की अर्जित ताकत गलत हाथों में चला गया है। बिहार में समाजवाद का अपहरण कर लिया गया है। जन-संवाद यात्रा जन जागृति करके लोकशक्ति को जगा कर समाजवाद को मुक्त करने का कार्य करेगी। सामाजिक न्याय की धारा कुन्द सा हो गया है। जिसे पुनर्जीवित करने का संकल्प लेकर यात्रा की शुरूआत की है। मुखौटावादी समाजवादियों से राज्य और देश दोनों को खतरा है। जनता को अपनी ताकत को पहचान कर तीसरा विकल्प चुनकर भावनाओं की सौदागरी करने वाले को सबक सिखाने की आवश्यकता है। समाजवादी नेता श्री यादव ने कहा कि बिहार में एक ऐसा राजनीतिक दल है। जिसमें आंतरिक जनतंत्र का नामोनिशान नहीं रह गया है। एक तंत्री एकल राजशाही चल रही है। परिवारवाद पराकाष्ठा पर पहुँच गया है यानी पार्टी पूरी तरह प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में तब्दील हो गई है। इस तरह की पार्टी से समाजवादी कार्यक्रम व सामाजिक न्याय की उम्मीद करना धोखा होगा। कहा कि बड़ी चालाकी से चरवाहा विद्यालय, पहलवान विद्यालय खोलने की बात करने के साथ ही लाठी में तेल पीलावन का उद्घोष करके भोली-भाली जनता को अंधभक्ति और गुलामी में ढ़केलने का काम कर दिया है। जातिय गोलबंदी और धार्मिक गोलबंदी जनता के लिए घातक है। वर्तमान सरकार के क्रियाकलापो का जिक्र करते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री यादव ने कहा कि बिहार में 16 वर्षों से डबल इंजन की सरकार में बाढ़-सुखाड़ का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बाढ़ पीड़ित जनता की आँखों में धूल झोंकी जा रही है। महगाई, खाद्य, बीज, पानी की समस्याओं के साथ ही बीपीएल योजनाओं का लाभ सम्पन्न लोग उठा रहें हैं। आज एपीएल और बीपीएल में भारी त्रुटि है। गरीबी रेखा तय है, अमीरी रेखा भी तय होनी चाहिए। जन कल्याणकारी योजनाएं हो या राज्य प्रायोजित हो। वह विचौलियों व भ्रष्टाचारियों के चंगुल में फंस चुकी है। भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है।


 कार्यक्रम में विजय कुमार यादव, चन्द्रिका देवी, अभय तिवारी, सुरेन्द्र कुमार श्यामल, शंभू यादव, मो॰ तनवीर आलम, ब्रजकिशोर यादव, रामनारायण साह, मुकेश यादव, लक्ष्मण ठाकुर, साधु ठाकुर, रविन्द्र चैपाल, विजय कुमार विमल, अनिल कुमार साह, भूषण विश्वकर्मा, संजय ठाकुर, हरिबोल यादव, नरेश राम, रविन्द्र यादव, कृष्ण कुमार, रमेश कुमार गुप्ता, दिनेश राम, भोला मंडल, शिवेन्द्र पासवान, भरत सिंह आदि उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं