सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के रामनगर गांव के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार को दोपहर में अचानक ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध बताया जा रहा है कि रामनगर गांव निवासी 40 वर्षीय ललन यादव अपने खेत में कुदाल चला रहा था। तभी ठनका की चपेट में आने से उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। वहीं कुछ ही दूरी पर ट्रैक्टर से खेत जोत रहे ट्रैक्टर चालक अरुण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मृतक ललन यादव के शव को खेत से उठाकर घर पर लाया गया। जबकि ट्रैक्टर चालक अरुण यादव को रेफरल अस्पताल सिमराही में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर मृतक के पिता राम अवतार यादव, माता रंभा देवी, भाई प्रकाश यादव, मृतक के पत्नी रेणु देवी, उसकी 17 वर्षीया पुत्री अंजली कुमारी, 14 वर्षीय पुत्र अमन कुमार और 11 वर्षीया पुत्री अनु कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सीओ धीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सरकारी स्तर पर मुआवजा दी जाएगी।
सरायगढ़-भपटियाही : ठनका की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत जोत रहे ट्रैक्टर चालक जख्मी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं