Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा किसान मोर्चा द्वारा चलाया गया स्‍वच्‍छता अभियान, महापुरूषों को किया याद



सुपौल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानी, शहीद स्मारक, महापुरुष के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर जिला मुख्यालय स्थित सरदार बल्लभभाई पटेल, स्वतंत्रता सेनानी लहटन चौधरी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा व स्मारक की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि किसान मोर्चा राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम को कर रही है। देश में हर घर तिरंगा लगाया जा रहा है। बताया कि इससे राष्ट्र प्रेम की भावना और प्रबल होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी हर घर तिरंगा लगाने की अपील देशवासियों से की है।

 भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक व्‍यक्ति को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित कर देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की साधना को जगाना है। किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम प्रभारी प्रवीण कुमार झा ने कहा कि यह कार्य्रम 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वाधान में शुरू किया गया था। 23 करोड़ से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। 

कार्यक्रम के सुपौल नगर प्रभारी राजेश कुमार मल्लिक ने कहा कि यह अभियान 2022 में प्रारंभ किया गया था, अब यह जनांदोलन बन गया है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला महामंत्री शक्ति कुमारी सारिका, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष गौरीशंकर मंडल, नगर उपाध्यक्ष अजय कुमार लाल, नगर कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार कामत, महिला मोर्चा नगर महामंत्री सुलोचना देवी, नीतेश कुमार, चंदन कुमार, अरुण कुमार, रमेश मंडल आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं