Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : बेला सिंगार मोती में सहयोग शिविर का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, लाभुकों को ऑन द स्पॉट मिला जॉब कार्ड



सुपौल। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्रखंड सहयोग शिविर के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने निर्मली प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन, बेला सिंगार मोती में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पात्र लाभुकों के बीच ऑन द स्पॉट जॉब कार्ड का वितरण किया। उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान जिलाधिकारी ने शिविर में उपस्थित लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी पात्र लाभुकों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक विलंब के उपलब्ध कराया जाए।

पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने भी शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। जिला प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के सहयोग शिविरों का उद्देश्य विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर आम लोगों तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

कोई टिप्पणी नहीं