Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : आम जनता की मदद से सफलता पूर्वक मनाया जायेगा दुर्गा पूजा



 सुपौल। दुर्गा पूजा को लेकर इंस्पेक्टर अनु प्रिया की अध्यक्षता में गुरुवार को रतनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में भगवानपुर, रतनपुर एवं सातनपट्टी पंचायतों के बुद्धिजीवी, पूजा समिति के अध्यक्ष, सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर अनु प्रिया ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न करवाने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सख्त एवं तैयार कर हैं। निर्देश दिया गया कि सभी पूजा कमिटियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य है। पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा भी लगाना है। पूजा कमेटी को जगह-जगह पर वॉलिंटियर की व्यवस्था करना है। प्रतिमा विसर्जन लाइसेंस के रूट चार्ट के अनुसार करना है।कहा क‍ि सभी पूजा पंडाल में पुलिस मौजूद रहेगी। डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।
  थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि गलत लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह है। सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी है। आम जनता की मदद से पूजा को सफल बनाएंगे। बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 08 जगहों पर पूजा किया जा रहा है। पूजा में नियुक्त वोलेंटियर के फोटो, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर थाना में देना अनिवार्य है। साथ ही नियुक्ति वोलेंटियर के लिए पूजा समिति द्वारा एक पहचान पत्र भी निर्गत करें। मौके पर जिला परिषद प्रतिनिधि सुशील मेहता, रतनपुर मुखिया संतोष कुमार मेहता, भगवानपुर प्रभारी मुखिया बालकृष्ण मेहता, पूर्व मुखिया देवेन्द्र दास, सरपंच भगवानपुर बीरेन्द्र पासवान, रतनपुर सरपंच कृष्णदेव गोइत, आरसी मेहता, नारायण मेहता, तपेश्वर मिश्रा, आलोक राज समेत अन्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं