Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : जनसुराज की प्रखंड स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार पर दिया गया जोर, सभी पंचायतों में उम्मीदवार उतारने का निर्णय




सुपौल। जनसुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन सोमवार को पिपरा स्थित गांधी क्लब में जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, पंचायत स्तर तक जनसुराज की पहुंच बढ़ाने तथा आगामी पंचायत चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि जनसुराज केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन का जन आंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारों से जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पिपरा प्रखंड की सभी 15 पंचायतों में मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच एवं जिला परिषद पदों पर जनसुराज समर्थित उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे जाएंगे। इसके साथ ही 15 सदस्यीय प्रखंड स्तरीय समिति के गठन को लेकर भी कई नामों पर सहमति बनी।

युवा जिलाध्यक्ष मजहर आलम ने युवाओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि बिहार के विकास और बेहतर भविष्य के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वहीं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने कहा कि जनसुराज गांवों की वास्तविक समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही है। पार्टी के कोषाध्यक्ष मदन मोहन झा ने संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर बल दिया।

मुख्य प्रवक्ता रीति झा एवं पूजा कुशवाहा ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन में प्रखंड के वरीय नेता बबलू बिहारी, मो. दाऊद, मुकेश कुमार, नीरज कुमार मेहता एवं महान जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संजय कुमार मंडल, साहिल, बंटी कुमार मंडल, रमण कुमार, पवित्री देवी, रूबी कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में संगठन विस्तार तथा पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर विभिन्न कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं