Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कोसी के बढ़ते जलस्तर को लेकर डीएम ने किया कोसी बराज का निरीक्षण, अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश


सुपौल।  कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने कोसी बराज का निरीक्षण कर बाढ़ सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बराज एवं तटबंधों की वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि कोसी नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी रखी जाए तथा जलस्तर में होने वाले प्रत्येक बदलाव पर विशेष नजर बनाए रखी जाए। उन्होंने संभावित बाढ़ या आपदा की स्थिति में त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ-साथ राहत एवं बचाव कार्यों से जुड़े सभी संसाधनों और मानवबल को पूरी तरह तैयार रखने का निर्देश दिया।


डीएम ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आमजन की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ पूर्व तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस., शीर्ष कार्य प्रमंडल वीरपुर के कार्यपालक अभियंता बबन पांडे सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं