Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : मुख्यमंत्री के आगमन से पहले दिव्यांगजनों के बीच प्रमाण पत्र का किया वितरित



सुपौल। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी 23 अक्टूबर को किशनपुर प्रखंड के मलाढ मुसहरी में आगमन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को वार्ड नंबर 9 और 12 के दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

इस मौके पर प्रखंड स्वास्थ्य प्रभारी डॉक्टर अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि मलाढ मुसहरी टोला वार्ड नंबर 9 और वार्ड नंबर 12 के कुल 14 विभिन्न प्रकार के दिव्यांगजनों को घर-घर जाकर प्रमाण पत्र दिए गए हैं।

डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि विभिन्न दिव्यांगजनों में हरिहर देवी, परशुराम सदा, विजय कुमार सदा, शिवनाथ सदा, सुमन सदा, राजकुमार सदा, रूपा कुमारी, चंद्रिका देवी, अयोध्या सदा, विनोद सदा, मूर्ति देवी, नीलू कुमारी, सनम कुमारी और प्रकाश कुमार का नाम शामिल है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अन्य विभाग भी दोनों वार्ड के महादलितों को हर तरह का लाभ देने में जुटे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं