Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल जिला सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को स्टेट लेवल पर खेलने का मिला मौका


सुपौल। सुपौल जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर खेलने का सुनहरा मौका मिला है। 


Litera Valley School पटना में चल रहे विशेष शतरंज कार्यक्रम के तहत ओपन वर्ग के विजेता पीयूष कुमार, नैतिक नाहर तथा बालिका वर्ग की विजेता प्रीति कुकुमार (निर्मली) एवं आशी श्रीवास्तव (सुपौल) सहित शौर्य राज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, सारांश राज को भी राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला है।


राज्य स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य भर की उभरती शतरंज प्रतिभाओं को उच्च स्तर के मंच पर अपनी क्षमता दिखाने और आगे की तैयारी करने का अवसर देना है। 


सुपौल जिला शतरंज संघ के सचिव शशांक राज ने सुपौल जिला शतरंज संघ के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह मौका उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। इस पहल से जिले के युवा शतरंज खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है।



कोई टिप्पणी नहीं