Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का पुतला फूंका


  • महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और भूमिहीनों को जमीन देने की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में सुपौल कांग्रेस कार्यालय से महावीर चौक तक राज्य एवं केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में विशाल प्रदर्शन निकाला गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक की घटनाओं, भूमिहीनों को जमीन का पर्चा देने तथा महिलाओं को ₹2 लाख की सहायता राशि देने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। बाद में महावीर चौक पर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। बार-बार हो रहे पेपर लीक से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिग्रीधारी युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और मेहनत से पढ़ाई करने वाले छात्रों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। उन्होंने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार पर भी चिंता जताई।

राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा देने का वादा किया था, लेकिन आज तक उसे पूरा नहीं किया गया। बड़ी संख्या में भूमिहीन परिवार अब भी अपने अधिकार से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं को ₹2 लाख की सहायता राशि देने का चुनावी वादा भी सरकार बनने के बाद पूरा नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि बिहार में शासन-प्रशासन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का समय पर भुगतान नहीं हो रहा है और विभिन्न विभागों में विकास कार्य ठप पड़े हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से बिहार के विकास के लिए विशेष पैकेज देने की भी मांग की।

लक्ष्मण कुमार झा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन सुपौल से निकलकर पटना तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और सभी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में रमेश मलिक, रमन वर्मा, उमेश मलिक, रोशन कुमार, सूरज यादव, चित्र पासवान, संजीत सदा, मिश्रीलाल महतो, अनिता कुमारी, राम लखन सदा, अमित कुमार, सविता देवी, संजय कुमार सिंह, शाहिद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं